Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

अदा शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, "जब मैं सुशांत का अपार्टमेंट देखने गई तो"

एक्ट्रेस अदा शर्मा पिछले साल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का घर खरीदने को लेकर अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। उन्हें सुशांत के घर के बाहर देखा गया था, तब से हर तरफ ये अफवाहें थी कि वो सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई वाला घर खरीद रही है। एक साल बाद अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है। 

एक इंटरव्यू में अदा शर्मा ने कहा,”अभी के लिए मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि मैं लोगों के दिलों में रहती हूं। बोलने का एक सही समय होता है। जब मैं वो जगह देखने गई थी तो उस समय जो मुझे मीडिया का अटेंशन मिला, उससे मैं काफी खुश हुई। मैं एक प्राइवेट इंसान हूं, मैं अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखती हूं। ”