Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

'द भूतनी' में अपने किरदार को लेकर अभिनेत्री मौनी रॉय ने कही कई बातें, जानें...

अभिनेत्री मौनी रॉय स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को सिद्धांत सचदेव ने डायरेक्ट किया है। मौनी रॉय से जब उनके रूप-रंग को लेकर चल रही अटकलों और सर्जरी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "आपको लगता है कि मैं भूत जैसी दिखती हूं। आपको लगता है कि मैं अभी बदसूरत दिखती हूं। अगर मैं भूतनी जैसी दिख रही हूं, तो ये बहुत अच्छा है। फिल्म का सार यही है। कृपया मुझे 'द भूतनी' की तरह ही देखें।"

फिल्म 'द भूतनी' को लेकर मौनी रॉय काफी उत्साहित हैं।उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें स्क्रिप्ट और रोल काफी पसंद आया। मौनी ने निर्देशक से आग्रह किया कि वो स्क्रिप्ट को किसी और के पास न ले जाए। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि मैं इस कहानी से जुड़ी हूं।" फिल्म में संजय दत्त, पलक तिवारी, सनी सिंह, बेयूनिक और आसिफ खान भी हैं।

"द भूतनी" ज़ी स्टूडियोज़ की प्रस्तुति है, जिसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। ये एक मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अपने किरदार को लेकर मौनी ने कहा कि "ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा" में उनकी भूमिका ने उन्हें वो सम्मान दिलाया जिसकी उन्हें एक अभिनेता के रूप में इच्छा थी। उन्होंने कहा, "मुझे सच में लगता है कि जुनून ने मुझे बहुत सम्मान दिलाया, जिसकी मुझे बहुत लंबे समय से इच्छा रही थी।"