Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

अभिनेत्री कृतिका कामरा ने 'पीपली लाइव' की निर्देशक अनुषा रिजवी की अगली फिल्म साइन की

फिल्म ‘भीड़’, ‘बंबई मेरी जान’ और ‘ग्यारह ग्यारह’ जैसी फिल्मोें में नजर आ चुकीं अभिनेत्री कृतिका कामरा अब एक नई महिला-प्रधान फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन ‘पीपली लाइव’ फेम अनुराधा रिजवी कर रही हैं। जियो स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में शीबा चड्ढा और श्रेया धन्वंतरि भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

दिल्ली के बैकग्राउंड पर आधारित ये बिना शीर्षक की फिल्म एक मार्मिक मानवीय कहानी को दर्शाती है, जो महिला पात्रों की ताकत और जज़्बे को सामने लाती है। प्रॉडक्शन टीम के एक प्रतिनिधि ने बताया कि उन्हें इतनी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने की खुशी है।

उन्होंने कहा, "फिल्म की कहानी बेहद असरदार और मौजूदा समय के हिसाब से प्रासंगिक है। हमें यकीन है कि ये दर्शकों के दिल को छूएगी।” इस फिल्म की शूटिंग इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में शुरू हो चुकी है।