अभिनेत्री डायना पेंटी ने फिल्म 'छावा' में मुगल राजकुमारी की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन कुछ ऐतिहासिक घटनाओं के चित्रण के लिए आलोचना भी झेलनी पड़ी। डायना का कहना है कि कलाकारों के विकास के लिए सफलता और आलोचना दोनों का होना जरूरी है। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में उनका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। फिल्म ने फरवरी में रिलीज होने के बाद भारत में बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि सभी फिल्मों के मामले में ऐसा ही होता है, जहां हर किसी की राय अलग-अलग होती है, कुछ को पसंद आती है, कुछ को नहीं, हर किसी की अपनी राय होती है। जैसे, हो सकता है कि मैं थियेटर में जाकर वो फिल्म पसंद न करूं जिसे मैं देख रही हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि यह अच्छी फिल्म नहीं है या इसे अपने दर्शक नहीं मिलेंगे। मुझे लगता है कि दोनों पक्षों का होना जरूरी है ताकि अभिनेता या निर्माता अगली बार बेहतर प्रदर्शन कर सकें या कुछ चीजें बदल सकें। मैं अपनी हर फिल्म देखती हूं। मुझे सभी फिल्में देखना पसंद नहीं है। जब भी मैं कोई ऐसी फिल्म देखती हूं जो मैंने पहले की है, तो मुझे लगता है कि मैं इसे और बेहतर कर सकती थी। मैं अपने काम की बहुत बड़ा आलोचक हूं।"
फिल्म ‘छावा’ में 39 साल की अभिनेत्री ने सम्राट औरंगजेब की दूसरी बेटी जीनत-उन-निसा बेगम की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि वो 'छावा' जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं, जिसने ऐतिहासिक कहानियों को समकालीन दर्शकों तक पहुंचाया। 'कॉकटेल’ और ‘हैप्पी भाग जाएगी’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेत्री डायना पेंटी की आगामी फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ है। अली अब्बास जफर और हिमांशु मेहरा द्वारा निर्मित 'डिटेक्टिव शेरदिल' का निर्देशन रवि छाबड़िया ने किया है। इसे शुक्रवार को जी5 पर रिलीज किया गया। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, बनिता संधू, सुमीत व्यास और चंकी पांडे भी हैं।
फिल्म 'छावा' पर अभिनेत्री डायना पेंटी: सफलता और आलोचना दोनों का होना जरूरी है
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.