Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बच्चों की पिक्चर बुक की लेखिका बनीं

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने ऐलान किया कि वे बच्चों की पिक्चर बुक "द एडवेंचर्स ऑफ एड-ए-मम्मा: एड फाइंड्स ए होम" से लेखिका बन गई हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी जानकारी दी।

तन्वी भट्ट ने बुक के लिए तस्वीरें बनाई हैं। आलिया भट्ट ने कहा, "एक नया रोमांच शुरू होता है। 'एड फाइंड्स ए होम' एड-ए-मम्मा की दुनिया से किताबों की नई सीरीज की शुरुआत है। मेरा बचपन कहानियों और कहानीकारों से भरा था और एक दिन मैंने एक सपना देखा मेरे अंदर के उस बच्चे को बाहर लाने का...।"

आलिया ने 2020 में किड्सवियर और मैटरनिटी वियर ब्रांड एड-ए-मम्मा की स्थापना की थी। पिछले साल, रिलायंस रिटेल ने ब्रांड में 51 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी।
2021 में, एक्ट्रेस ने प्रोडक्शन बैनर इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस भी लॉन्च किया था।