Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

'मिर्जापुर द फिल्म' में अभिनेत्री सोनल चौहान की एंट्री

Mirzapur:  “जन्नत” और “3जी- अ किलर कनेक्शन” जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सोनल चौहान अब ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ का हिस्सा बन गई हैं। ये फिल्म मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर का सिनेमाई विस्तार होगी और 2026 में रिलीज की जाएगी।

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं और इसका निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है, सोनल ने अपने इंस्टाग्राम पर ये खबर शेयर की।

उन्होंने एक्सेल एंटरटेनमेंट के स्वागत पत्र की तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें लिखा था- “प्रिय सोनल, ‘मिर्जापुर’ की टीम में आपका स्वागत है। हम आपके जादू को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। शुभकामनाएँ, रितेश और फरहान (एक्सेल एंटरटेनमेंट)।”

पोस्ट शेयर करते हुए सोनल ने लिखा- “‘मिर्जापुर: द फिल्म’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। ये सफर बेहद खास और यादगार होने वाला है। इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट में शामिल होने का मौका देने के लिए धन्यवाद ritesh, farout akhtar, gurmmeet singh, excel movies”

बता दे कि इस फिल्म में मिर्जापुर सीरीज के मुख्य कलाकार अली फजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी और दिव्येंदु भी नजर आएंगे। मिर्जापुर का पहला सीजन 2018 में आया था, जबकि दूसरा 2020 में और तीसरा 2024 में रिलीज़ हुआ। निर्माताओं ने इसके चौथे सीजन की भी घोषणा कर दी है। सभी सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुए हैं।