एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी 27-29 सितंबर को अबू धाबी के यस आइलैंड में अभिषेक बनर्जी के साथ इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) रॉक्स 2024 को को-होस्ट करने के लिए तैयार हैं।
चतुर्वेदी ने कहा, "बहुत उत्साहित हूं। आईफा में ये मेरा पहला मौका है और मैं एक मेजबान के रूप में मंच पर कदम रख रहा हूं। मैं एमसी माइक कंट्रोलर, रैपिंग से लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने तक सभी स्कील का इस्तेमाल करने जा रहा हूं। मुझे लगता है कि इसमें सब कुछ काम आएगा।"
"मैं अभिषेक को अपने ऑडिशन के दिनों से जानता हूं क्योंकि वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने वास्तव में मुझे मेरे पहले विज्ञापन, मेरी पहली वेब सीरीज के लिए चुना था। एक तरह से उन्होंने मुझे मेरी सफलता दिलाई।" इस साल सुपरस्टार शाहरुख खान और फिल्म मेकर करण जौहर एकसाथ आईफा को होस्ट करेंगे।
एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अभिषेक बनर्जी के साथ आईफा रॉक्स 2024 को करेंगे को-होस्ट
You may also like
Jacqueline Fernandez को बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई से जज प्रशांत कुमार ने खुद को किया अलग.
'Alpha' के टीजर पर ShahRukh Khan ने की Alia Bhatt की तारीफ की.
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म, इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक.
'Alpha' का दमदार टीजर रिलीज, Alia Bhatt का दिखा जबरदस्त एक्शन अवतार.