Breaking News

E20 पर अपने खिलाफ फेक कंटेंट पर नितिन गडकरी बॉम्बे HC पहुंचे, याचिका दायर की     |   दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अब 3 अगस्त को नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी     |   लोकसभा: ‘छात्र हित में सदन में एंटी पेपर बिल पर चर्चा जरूरी’, किरेन रिजिजू ने कहा     |   ‘क्या वे आतंकवादी हैं?’, छात्रों पर FIR और AK 47 यूज पर प्रियंका गांधी का सवाल     |   'छात्रों पर FIR हो रहीं, सरकार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही', बोलीं प्रियंका गांधी     |  

'Alpha' के टीजर पर ShahRukh Khan ने की Alia Bhatt की तारीफ की

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज होने के बाद बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी हैं।शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर शेयर करते हुए आलिया की तारीफ में लिखा, "शाबाश आलिया, पहले तुम लोगों का दिल तोड़ती थीं और अब हड्डियां भी तोड़ रही हो। तुम्हारी प्रतिभा लगातार बढ़ रही है।" उन्होंने फिल्म में आलिया के दमदार एक्शन अवतार की सराहना की।

शाहरुख ने बॉबी देओल की तारीफ करते हुए लिखा, "लॉर्ड बॉबी, जब आप खलनायक बनते हैं तो बहुत शानदार लगते हैं।" साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशक शिव रवैल और पूरी टीम को बधाई दी। फिल्म के टीजर में आलिया भट्ट 'सीता' नाम की एक स्पाई (जासूस) के किरदार में नजर आ रही हैं। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे वह एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम 'अल्फा' का हिस्सा बनकर खतरनाक मिशनों के लिए तैयार होती है।

टीजर में आलिया का जबरदस्त एक्शन और कई रोमांचक दृश्य देखने को मिलते हैं। 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है और 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।