Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

अभिनेता प्रतीक गांधी की 'फुले' को दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया

मुंबई में फिल्म "फुले"को थिएटर में देखकर लौटे दर्शकों की तरफ से काफी सराहना मिल रही है। ऑथेंटिक स्टोरी, अच्छा अभिनय और फिल्म के भावनात्मक पहलू की लोगों ने तारीफ की है। एतिहासिक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले की कहानी को बताया गया है।साथ ही दंपत्ति के संघर्षों की कहानी को ईमानदारी से फिल्म में दर्शाने की भी तारीफ हो रही है।

एक दर्शक ने कहा, "हां, मेरे लिए यह पैसा वसूल फिल्म है क्योंकि यह बहुत अच्छी फिल्म है। ऐसा लगता है कि उन्होंने इसमें कुछ भी नहीं जोड़ा है। यह बिल्कुल वैसी ही है जैसा हमने कहानी में पढ़ा था।"

इस बायोपिक में अभिनेता प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं और पत्रलेखा उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले की भूमिका में हैं। इस फिल्म को डांसिंग शिवा फिल्म्स और किंग्समेन प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। इसे ज़ी स्टूडियो द्वारा सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया है।