Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

अभिनेता परमवीर सिंह चीमा ने अपनी पहली पंजाबी फिल्म 'पिट सियापा' की घोषणा की

वेब सीरीज "चमक" और "ब्लैक वारंट" के लिए मशहूर अभिनेता परमवीर सिंह चीमा ने रविवार को अपनी पंजाबी फिल्म डेब्यू "पिट सियापा" की घोषणा की। आगामी फिल्म का निर्देशन रूपिंदर चहल ने किया है। इसमें "पुआडा" स्टार सोनम बाजवा भी हैं। चीमा ने बैसाखी के त्योहार के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका ऐलान किया।

उन्होंने फिल्म के पोस्ट को कैप्शन दिया, "सभ नू बैसाखी दियां लाख-लाख बधाइयां। इस शुभ दिन पर अपनी पहली पंजाबी फिल्म 'पिट सियापा' की घोषणा करते हुए खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। हंसी, देसी ड्रामा और बेजोड़ पागलपन का रोलरकोस्टर," ।

चीमा हाल ही में सोनीलिव की म्यूजिकल थ्रिलर सीरीज "चमक - द कन्क्लूजन" के दूसरे हिस्सा में दिखाई दिए, जिसका निर्देशन रोहित जुगराज ने किया था। वो 1997 की ब्लॉकबस्टर "बॉर्डर" के सीक्वल में भी अभिनय करने के लिए तैयार हैं, जो उनकी हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म होगी।