Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

अभिनेता मोहनलाल स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' अक्टूबर में होगी रिलीज

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने बताया कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी। ‘आशीर्वाद सिनेमा’ के बैनर तले एंटनी पेरुंबवूर द्वारा निर्मित ये फिल्म ‘दृश्यम’ श्रृंखला की तीसरी कड़ी है। इस श्रृंखला की पहली फिल्म वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इसका सीक्वल ‘दृश्यम 2’ वर्ष 2022 में आया था जिसका अंत सस्पेंस से भरा था।
मोहनलाल ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए फिल्म के अक्टूबर में रिलीज होने की घोषणा की।

वीडियो में पहले अभिनेता का चेहरा दिखाया गया और उसके बाद संदेश लिखा था ‘जल्द आ रहा है। लाइट्स। कैमरा। अक्टूबर।’ फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ कर रहे हैं। ‘दृश्यम’ को जबरदस्त सफलता और सराहना मिली थी, जिसके बाद इसका कई भाषाओं जैसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मंदारिन (चीनी) और सिंहली (श्रीलंका) में ‘रीमेक’ बनाया गया था।