Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

एक्टर गोविंदा को अस्पताल से मिली छुट्टी, पैर में गोली लगने से हुए थे घायल

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक अक्टूबर को पैर में गोली लगने के बाद गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि गोविंदा अचानक अपनी ही रिवॉल्वर से गोली चलने के बाद घायल हो गए थे। 60 साल के गोविंदा की मंगलवार को सर्जरी हुई थी और वे एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

अस्पताल से बाहर आकर गोविंदा ने कहा, "मैं सभी लोगों, प्रेस और अधिकारियों, यहां मौजूद हर व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं, खास तौर से मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया और उनके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वजह से मैं आज सुरक्षित हूं।" 

लोकल पुलिस के अलावा मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। गोविंदा का इलाज करने वाले डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि गोली उनके बाएं घुटने के नीचे लगी थी। उन्हें 8-10 टांके लगे हैं।