अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘थामा’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। ये फिल्म दिवाली में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।‘बधाई हो’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों में लीक से हट कर अभिनय करने वाले खुराना ‘थामा’ में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ‘मुंज्या’ फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने किया है। आयुष्मान खुराना ने कहा कि दिवाली पर फिल्म के रिलीज होने से बहुत खुशी हो रही है।
अभिनेता खुराना ने एक बयान में कहा, "मेरे लिए दिवाली का मतलब है एकजुटता, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना। ये सबसे अच्छा अनुभव होता है। मैं फिल्मों का बहुत बड़ा शौकीन हूं और हर साल दिवाली पर अपने परिवार के साथ सिनेमाघर जाकर फिल्म देखने की मेरी एक परंपरा है। हम साथ में खूब मस्ती करते हैं और मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि बड़ी संख्या में लोग इन बड़ी फिल्मों को देखने के लिए सिनेमा घरों में उमड़ते हैं।"
उन्होंने कहा, "इसलिए दिवाली पर ‘थामा’ रिलीज़ होना आश्चर्यजनक लगता है। ये मेरे करियर की सबसे बड़ी रिलीज़ है और मैं ‘थामा’ के साथ पूरे देश में खुशी बांटने और लोगों का मनोरंजन करने के लिए वास्तव में उत्सुक हूं।" 'थामा' फिल्म के निर्माता दिनेश विजन और अमर कौशिक हैं। दिनेश विजन की निर्माण कंपनी मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इससे पहले हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्में बनाई जा चुकी हैं।
अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' दिवाली पर रिलीज होगी
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.