Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने शुरू की अपनी नई फिल्म 'बागी बेचारे' की शूटिंग

बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री 2' के अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को अपनी नई फिल्म 'बागी बेचारे' की शूटिंग शुरू कर दी।
इस फिल्म का निर्देशन सुमित पुरोहित ने किया है। इसमें 'स्कैम 1992' के स्टार प्रतीक गांधी और 'पंचायत' फेम फैजल खान भी हैं।

बनर्जी ने आज अपने 40वें जन्मदिन पर "बागी बेचारे" की शूटिंग शुरू की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने जन्मदिन पर इससे बेहतर तोहफा नहीं मांग सकता था कि मुझे ‘बागी बेचारे’ की शूटिंग शुरू करने का मौका मिले।"

अभिनेता ने एक बयान में कहा, "हमारे निर्देशक सुमित के निर्देशन में प्रतीक और फैजल जैसी अविश्वसनीय प्रतिभाओं के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।" “स्टोलन”, “महासंगम” और “राणा नायडू” का दूसरा सीजन बनर्जी की आने वाली फिल्मों में शामिल है।