Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म का टाइटल आया सामने, 'जन नायगन' में आएंगे नजर

तमिल एक्टर थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म का टाइटल सामने आ गया है। विजय जल्द ही फिल्म 'जन नायगन' में नजर आएंगे। अभिनेता ने खुद रविवार को सोशल मीडिया पर फिल्म के नाम का खुलासा किया। 

टाइटल और फर्स्ट लुक फिल्म के बैनर केवीएन प्रोडक्शंस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर रिलीज किया गया। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'हम उसे #जननायगन #थलपति69फर्स्टलुक कह रहे हैं।'

पोस्टर में विजय एक सफेद ड्रेस पहने हुए हैं और अपने फैंस के साथ एक सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर एच. विनोथ हैं, तो काफी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है साथ ही केवीएन प्रोडक्शंस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। 

फिल्म की घोषणा के समय फिल्म का नाम #थलपति69 रखा गया था और ये 50 साल के थलपति विजय की 69वीं फिल्म होगी। विजय के फैन के मुताबिक 'जन नायगन' विजय की 'आखिरी फिल्म' होगी। इसके बाद वो अपनी नीति जिंदगी पर ध्यान देंगे।