Breaking News

नेपाल: बालेन शाह के पक्ष में प्रचंड बहुमत, ओली समेत कई दिग्गज बुरी तरह हार की कगार पर     |   ईरान का एयरस्पेस जल्द अपने कंट्रोल में लेगा अमेरिका- व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव का दावा     |   पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें ₹55/लीटर बढ़ाकर क्रमशः 335 और 321 रुपये कर दी गईं     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नहीं गुजर सकते इजरायल-यूएस के जहाज: ईरान     |   ईरानी राष्ट्रपति की पुतिन से फोन पर बात, ताजा हालात पर चर्चा हुई     |  

फिल्म हाउसफुल-5 में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, मेकर्स ने दी जानकारी

एक्टर अभिषेक बच्चन फिल्म "हाउसफुल-5" में काम करने के लिए राजी हो गए हैं। मेकर्स ने सोमवार को जानकारी दी। अभिषेक बच्चन इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में भी नजर आ चुके हैं। हाउसफुल-5 में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने "दोस्ताना" और "ड्राइव" जैसी फिल्म को भी डायरेक्ट किया है। प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक एक्स पेज पर अभिषेक बच्चन की कास्टिंग की जानकारी दी। 

फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म "हाउसफुल" 2010 में रिलीज हुई थी। जिसके बाद तीन सीक्वल आए। 2012 में "हाउसफुल-2", 2016 में "हाउसफुल-3" और 2019 में "हाउसफुल-4" रिलीज हुईं थी।