Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

अभिजादी का हुआ रीयूनियन, दोनों ने एक दूसरे को कसकर लगाया गले

रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे स्टारर स्वातंत्र्य वीर सावरकर के प्रीमियर में बिग बॉस सीजन 17 के कई चहीते भी नजर आए। मगर इस प्रीमियर में सभी का ध्यान अभिषेक कुमार और फिरोजा खान उर्फ खानजादी ने खीचा। बिग बॉस खत्म होने के बाद दोनों का मच अवेटेड रीयूनियन हुआ।

बिग बॉस के घर में अभिषेक कुमार और खानजादी के बीच खूब झगड़े हुए, लेकिन दोनों के बीच नजदीकियां भी हुईं। दोनों काफी क्लोज आ गए थे। हालांकि, रिश्ता शुरू होता, उससे पहले ही खानजादी एविक्ट हो गई थीं। शो खत्म होने के बाद भी दोनों काम की वजह से नहीं मिल पाए। फैंस अभिजादी को एक साथ देखने के लिए तरस रहे थे। फाइनली यह रीयूनियन भी हो गया।

अंकिता लोखंडे की फिल्म के प्रीमियर पर अभिषेक, आयशा खान (ईशा मालवीय और खानजादी भी पहुंचे। इस प्रीमियर में अभिषेक और खानजादी की मुलाकात हुई। मिलते ही दोनों ने एक-दूसरे को कसकर गले लगा लिया। अभिषेक के चेहरे पर खानजादी को मिलने की खुशी साफ जाहिर हो रही थी।