Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

Delhi: 'लापता लेडीज' की स्क्रीनिंग से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आमिर खान, सीजेआई ने किया स्वागत

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान जजों के लिए फिल्म "लापता लेडीज" की स्क्रीनिंग से पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ ने उनका स्वागत किया। ये फिल्म ग्रामीण भारत की दो दुल्हनों की दिल को छूने वाली कहानी है, जिनकी ट्रेन में यात्रा के दौरान गलती से अदला-बदली हो जाती है।

इस को किरण राव के किंडलिंग प्रोडक्शंस और खान के आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। सुप्रिम कोर्ट में शुक्रवार को जस्टिस, परिवारों और रजिस्ट्री के अधिकारियों के लिए ये फिल्म दिखाई जाएगी।

कोर्ट के प्रशासनिक अनुभाग के जारी पत्र में कहा गया, ‘‘भारत के सुप्रीम कोर्ट की स्थापना के 75वें साल के दौरान आयोजित गतिविधियों के तहत लैंगिक समानता के विषय पर आधारित फिल्म ‘लापता लेडीज’ शुक्रवार, नौ अगस्त, 2024 को प्रशासनिक भवन परिसर के सी-ब्लॉक के ऑडिटोरियम में दिखाई जाएगी।’’