Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

पहली बार गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए आमिर खान, फैंस हुए उत्साहित

Mumbai: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। दोनों को मुंबई के एक्सेल ऑफिस में एक साथ देखा गया। आमिर खान ने हाल ही में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। गौरी स्प्रैट पहले ही आमिर खान के परिवार और दोस्तों से मिल चुकी हैं। इनमें अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान भी शामिल हैं।

आमिर के 60वें जन्मदिन पर भी गौरी स्प्रैट उनके साथ मौजूद थीं, जिससे ये साफ हो गया कि उनका रिश्ता काफी मजबूत हो चुका है। गौरी स्प्रैट मुंबई में बीब्लंट सैलून चलाती हैं और उनका छह साल का बेटा भी है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने आमिर की ज्यादातर फिल्में नहीं देखी हैं, सिर्फ दिल चाहता है फिल्म देखी है। 

आमिर चाहते हैं कि वे उनकी फिल्म तारे जमीन पर भी देखें, क्योंकि ये फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। आमिर और गौरी की पहली सार्वजनिक मौजूदगी के बाद से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और उनकी जोड़ी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।