Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

यूट्यूब मूवीज पर उपलब्ध होगी ‘सितारे जमीन पर’, आमिर खान ने की घोषणा

Mumbai: अभिनेता आमिर खान ने मंगलवार को घोषणा की कि मांग के आधार पर उनकी हालिया फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब यूट्यूब मूवीज पर उपलब्ध होगी। ये फिल्म जून में देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक अगस्त से ये फिल्म भारत में यूट्यूब पर केवल 100 रुपये में उपलब्ध होगी, जबकि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, स्पेन समेत 38 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्थानीय मूल्य निर्धारण अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।

आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ जून में देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और इसे दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ कलाकारों के अभिनय के लिए भी तारीफ मिली।

आमिर खान ने कहा, ‘‘पिछले 15 सालों से मैं इस चुनौती से जूझ रहा हूं कि उन दर्शकों तक कैसे पहुंचूं जिनकी सिनेमाघरों तक भौगोलिक पहुंच नहीं है या जो कई वजहों से सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार, सही समय आ गया है। हमारी सरकार द्वारा यूपीआई लाने और इलेक्ट्रॉनिक भुगतान में भारत के दुनिया में नंबर एक बनने के साथ, भारत में इंटरनेट की पहुंच में वृद्धि हुई है। यूट्यूब ज्यादातर उपकरणों पर उपलब्ध है। अब हम आखिरकार भारत में लोगों के एक बड़े वर्ग और दुनिया के एक अहम हिस्से तक पहुंच सकते हैं।’’