Breaking News

ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों     |   महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं     |   लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे     |   पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी     |   समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी     |  

Sidhu Moosewala के घर आया एक नन्हा मेहमान

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का घर एक बार फिर खुशियों से भर गया है। गायक की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सिद्धू मूसेवाला की मां प्रेग्नेंट है लेकिन सिंगर के पिता ने इन खबरों को अफवाह बता दिया था. अब उन्होंने सोशल मेडिया एक तस्वीर शेयर कर सबको चौंका कर रख दिया है। 

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर नवजात बच्चे के साथ तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है। बता दें कि मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था।