Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

4500 एपिसोड्स का सफर, 17 साल की हंसी ‘तारक मेहता’ ने फिर जीता दर्शकों का प्यार

लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। शो के 4500 एपिसोड पूरे हो गए हैं और इस खुशी में पूरी टीम ने धूमधाम से सेलिब्रेशन किया। प्रोड्यूसर असित मोदी ने टीम के साथ केक काटा और सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट की।

शो 2008 में शुरू हुआ था और 2025 तक यह दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में समय-समय पर कई कलाकार आए और गए, लेकिन हर किसी ने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई। पुराने तारक मेहता से लेकर नए तारक मेहता और दयाबेन तक, सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

असित मोदी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा – “एक बीज से शुरू हुआ सपना आज हज़ारों मुस्कुराहटों का बागीचा बन चुका है। दर्शकों का प्यार ही हमारी ताक़त है और आगे भी यह सफर यूं ही चलता रहेगा।”