Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

युवक की चाकू मारकर हत्या, बदमाशों ने फायरिंग कर दी धमकी

बुधवार रात बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में अपराधियों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. चश्मदीद महिलाओं ने बताया कि करीब दर्जनभर फायरिंग की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटनास्थल से पुलिस को 8–9 गोलियों के खाली खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या गैंगवार से जुड़ा लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।