Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर का काम पूरा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर छतरपुर और छतरपुर मंदिर स्टेशनों के बीच 865 मीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल का काम पूरा कर लिया है. काम पूरा होने पर दिल्ली के उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने साइट का दौरा किया.

DMRC ने बताया कि टनल बनाने में 97 मीटर लंबी टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया. DMRC के मुताबिक एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के हिस्से के रूप में ऊपर और नीचे की आवाजाही के लिए दो पैरलल सर्कुलर टनलों का काम किया जा रहा है. नई टनल करीब 15 मीटर गहरी है. इसमें लगभग 618 रिंग्स लगाए गए हैं.