Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

दिल्ली: ओखला फेज वन के झुग्गी इलाकों में पानी की सप्लाई बदतर हुई, लोग परेशान

New Delhi: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला फेज़ वन में बोरवेलों के किनारे लाइन में रखे पानी के खाली डिब्बों की तस्वीर आम हो गई है। पिछले कुछ हफ्तों से ये तस्वीर बार-बार दिख रही है। इलाके में रहने वाले लोग पानी की किल्लत से लगातार जूझ रहे हैं।

इंदिरा कल्याण विहार इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि बोरवेल में एक दिन छोड़कर पानी आता है और वो भी एक घंटे से भी कम वक्त के लिए। लोगों की शिकायत है कि इलाके में पाइप लाइन बिछाने के दावे अब तक खोखले ही साबित हुए हैं।

इलाके में 30 साल से ज्यादा वक्त से रह रहे लोगों का कहना है कि उन्हें शुरू से ही पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन हाल के दिनों में उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

दिल्ली सरकार लगातार हरियाणा पर राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगा रही है। हालांकि बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल सरकार ने हालात को सही तरीके से नहीं संभाला और वो  'टैंकर माफिया से पैसा कमा रही है।'