Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली की सभी 7 सीटों पर वोटिंग जारी

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात संसदीय सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग जारी है।

मौसम विभाग ने दिन के लिए "येलो अलर्ट" जारी किया है और भविष्यवाणी की है कि पारा अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से हर तरह के इंतजाम किए गए हैं।

मतदान शुरू होने से पहले ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में नजर आए।

दिल्ली में कुल 1.52 करोड़ मतदाता - 82 लाख पुरुष, 69 लाख महिलाएं और 1,228 ट्रांसजेंडर हैं। वोटिंग के लिए दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं।

दिल्ली में इस बार 2.52 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार वोट डाल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पूर्वी दिल्ली से हर्ष दीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटें भारी अंतर से जीतीं थीं और लगातार तीसरी बार ऐसा ही करने का दावा कर रही है।

विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चार-तीन सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले के तहत दिल्ली में चुनाव लड़ रहे हैं।

यह दिल्ली में पहला लोकसभा चुनाव है जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ रही है।