Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

उबर को दिल्ली में बस चलाने के लिए मिला लाइसेंस

ऐप बेस्ड ऑनलाइन कैब बुकिंग सर्विस देने वाली कंपनी उबर को दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से सरकार की प्रीमियम बस योजना के तहत राजधानी में बसें चलाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। सरकार ने उबर को 'एग्रीगेटर' लाइसेंस दिया है। एग्रीगेटर लाइसेंस का मतलब कारोबारी मॉडल से है। 

ये एक नेटवर्क मॉडल होता है जिसके जरिए सेवा देने और सेवा लेने वालों को एक मंच पर जोड़ा जाता है। कंपनी ने बयान में कहा कि दिल्ली बस संचालन के लिए लाइसेंस देने वाला पहला राज्य बन गया है। वहीं उबर दिल्ली प्रीमियम बस योजना के तहत लाइसेंस लेने वाली पहली ‘एग्रीगेटर’ बन गई है। 

ग्राहक उबर ऐप पर ‘उबर शटल’ विकल्प चुनकर अपने पसंदीदा रूट पर सीट की पहले से बुकिंग कर सकेंगे। हर शटल वाहन में 19 से 50 यात्रियों के बैठने की जगह होगी।