Breaking News

US विदेश मंत्री मार्क रूबियो जयपुर पहुंचे, आमेर किला-सिटी पैलेस का दौरा करेंगे     |   नीट पेपर लीक केस: रॉउज एवन्यू कोर्ट ने मनीषा को 6 दिन की CBI की कस्टडी में भेजा     |   ईरान: अभी किसी प्रतिनिधिमंडल को PAK भेजने की योजना नहीं- विदेश मंत्रालय प्रवक्ता     |   ‘हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कोई टोल नहीं लेंगे’, बोले ईरानी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता     |   कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज शाम 7 बजे बेंगलुरु से दिल्ली रवाना होंगे     |  

मोती बाग में पेड़ से टकराया ट्रक, ड्राइवर बोला...

दिल्ली के मोती बाग में एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। राजस्थान से गाजियाबाद बजरी लेकर जा रहा एक ट्रक दक्षिण मोती बाग में राव तुला राम मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। खैरियत रही की हादसे में ट्रक ड्राइवर बाल-बाल बच गया। हादसे देर को रात को हुआ।

ट्रक ड्राइवर ने बताया कि एक टैक्सी लगातार ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। टैक्सी में कई यात्री सवार थे। उन यात्रियों को बचाने के लिए मैंने ट्रक को दूसरे दिशा में मोड़ दिया। ट्रक की रफ्तार भी तेज थी, अचानक दूसरे दिशा में मोड़ने से अनियंत्रित होकर ट्रक पेड़ से टकरा गया।