Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

शास्त्री पार्क में दर्दनाक हादसा ट्रक ने ई-रिक्शा ड्राइवर को कुचला

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में पहला पुस्ता पर सवारी लेने के लिए खड़े ई-रिक्शा ड्राइवर को एक ट्रक ने कुचल दिया। ई-रिक्शा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। 

इस सिलसिले में शास्त्री पार्क थाने में FIR दर्ज की गई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है। मृतक की पहचान विक्रांत के रूप में हुई है। मृतक ड्राइवर के घर में गम का माहौल है, मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे हैं।