Breaking News

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के उप विदेश मंत्री से मुलाकात की     |   छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 20 घायल     |   क्या नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान, आज शाम होगा फैसला     |   बिहार: राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर पार्टी सांसदों, विधायकों और MLC's से बात करेंगे नीतीश कुमार     |   मुंबई में अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़ी कंपनियों के 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी     |  

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र शुरू, मुख्यमंत्री ने शपथ ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नवगठित दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत में शपथ ली। तीन दिवसीय सत्र में सदन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। साथ ही पिछली एएपी सरकार के प्रदर्शन पर लंबित 14 सीएजी रिपोर्ट को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।

सत्र के दूसरे दिन 25 फरवरी को उपराज्यपाल वी के सक्सेना सदन को संबोधित करेंगे और 14 सीएजी रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसके बाद एलजी के अभिभाषण पर चर्चा होगी। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा तीसरे दिन 27 फरवरी को जारी रहेगी। उसी दिन उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

सदन के प्रत्येक सदस्य को विधानसभा में प्रक्रिया और व्यवसाय के संचालन के नियम पांच के तहत अनंतिम रूप से एक सीट आवंटित की गई है। इसमें कहा गया है कि जो सदस्य 24 फरवरी को शपथ लेने या प्रतिज्ञान पर हस्ताक्षर करने में असमर्थ है, वो सदन के सचिव को अग्रिम सूचना देने के बाद बाद में विधानसभा की किसी भी बैठक में ऐसा कर सकता है।