Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Delhi के कई इलाकों में तापमान 4 डिग्री से कम

दिल्ली में पिछले तीन साल में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया, जब न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है. आईएमडी के अनुसार आनेवाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं देखी गई. बयान में कहा गया, ‘‘न्यूनतम तापमान में वृद्धि काफी हद तक स्थानीय है और इसका कारण हवा की बदलती स्थिति है. उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. पटियाला, करनाल, रोहतक, दिल्ली, सीकर, अलवर और फलौदी सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि हुई है.

आनेवाले दिनों में तापमान या तो स्थिर रहेगा या थोड़ा कम होगा. जब तक पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी न हो, इसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीत लहर की आशंका तभी जताई जा सकती है, जब कोई नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा. तब तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, आसमान साफ ​​रहेगा और धूप खिलेगी तथा प्रदूषण में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी.