Breaking News

नेपाल: छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान, करीब 60% वोटिंग     |   ईरान ने अभी तक रूस से नहीं मांगी कोई मदद: क्रेमलिन     |   T20 WC: सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला     |   14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली     |   दोहा में लगातार तीन धमाकों से मचा हड़कंप     |  

तहव्वुर राणा की लिखावट के नमूने अदालत में लिए गए, एनआईए ने आवाज के नमूने किए दर्ज

New Delhi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की आवाज और लिखावट के नमूने अदालत के आदेश के बाद दिए। नई दिल्ली की एक अदालत में शनिवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लिखावट के नमूने एकत्र किए गए, उनके वकील पीयूष सचदेवा ने कहा।

राणा की आवाज का नमूना लोधी रोड स्थित एनआईए मुख्यालय में लिया गया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच चेहरा ढके हुए अदालत में पेश किया गया। 26/11 के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी के करीबी सहयोगी राणा को भारत लाया गया था। वो एक अमेरिकी नागरिक है और चार अप्रैल को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसकी समीक्षा याचिका खारिज किए जाने के बाद उसे भारत भेजा गया।

26 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकियों के समूह ने समुद्री मार्ग से भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में घुसने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो लक्जरी होटलों और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था। वो आतंकी हमला लगभग 60 घंटे तक चला, जिसमें 166 लोग मारे गए।