Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

CBI के सामने पेश हुए टीवीके प्रमुख विजय, करूर भगदड़ मामले में होगी पूछताछ

Delhi: तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पूछताछ के लिए सोमवार को पेश हुए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। तमिल अभिनेता सीबीआई मुख्यालय पहुंचे।

इसके बाद उन्हें भगदड़ मामले की जांच कर रही टीम के पास ले जाया गया। दरअसल पिछले साल 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में उनकी रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में पार्टी के कई पदाधिकारियों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूछताछ के दौरान विजय जो जवाब देंगे, उसकी जांच करने के बाद सीबीआई इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने पर फैसला लेगी।

उच्चतम न्यायाजय के आदेश के बाद सीबीआई ने एसआईटी से ये मामला अपने हाथ में ले लिया था और वे सबूत जुटा रही है।