Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

मदरसे में संदिग्ध हालत में छात्र की मौत, मौलाना फरार

दिल्ली में दयालपुर के मदरसे में पांच साल के छात्र की शनिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उसे रात नौ बजकर 52 मिनट पर बृजपुरी मदरसे में लड़के की मौत की सूचना मिली। उसके गर्दन, पेट और कमर पर छाले पाए गए।

मुस्तफाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर मिलते ही मदरसे के बाहर भीड़ लग गई। वे बच्चे के लिए इंसाफ मांग रहे थे। भीड़ को काबू में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई।

पुलिस ने बताया कि मदरसा के मौलाना हाजी दीन मोहम्मद हैं। वहां करीब 250 छात्र पढ़ते हैं। इनमें 150 छात्र मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के हैं।