Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पुरजोर कोशिश, लागू किया ग्रैप-थ्री

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रैप-थ्री लागू किया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए राजधानी दिल्ली में ग्रैप-थ्री लागू किया गया है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के ग्रैप-थ्री को लागू कर दिया है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार सुबह 700 अंक को पार कर 'खतरनाक' श्रेणी में पहुंच गया। शुक्रवार की सुबह दिल्ली में  घनी धुंध छाई हुई है।