Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन पर धुआं, मेट्रो का परिचालन प्रभावित

New Delhi: दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन के तकनीकी कक्ष में धुआं निकलने के बाद एक हिस्से पर मेट्रो रेल का परिचालन सोमवार को बाधित हो गया। पिंक लाइन मेट्रो मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच चलती है।इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, आज दिन में करीब 11:20 बजे धुंआ देखा गया, जिससे स्टेशन की सिग्नलिंग और स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) प्रणाली प्रभावित हुई। 

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘परिणामस्वरूप, स्टेशन पर सिग्नलिंग की अस्थायी अनुपलब्धता के कारण दोनों दिशाओं से त्रिलोकपुरी-संजय झील की ओर आने वाली ट्रेनों को 25 किमी प्रति घंटे की सीमित गति से चलाया जा रहा है।’’ हालांकि, पिंक लाइन के बाकी हिस्सों पर  परिचालन सामान्य रूप से चल रहा है। 

बयान में कहा गया है कि दिल्ली दमकल सेवा के कर्मियों ने धुएं को साफ करने में मदद की और प्रभावित प्रणालियों को फिर से चालू करने के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है। डीएमआरसी ने कहा कि यात्रियों को स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर लगातार सार्वजनिक घोषणाएं की जा रही हैं।