Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

स्कूल में छठी कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत

राजधानी दिल्ली के वसंत विहार के चिन्मय स्कूल में छठी क्लास के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चे का किसी का किसी अन्य छात्र से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह अचानक गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा. 

बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है. एरिया के डीसीपी के मुताबिक, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना किसी प्रकार के दौरे (फिट्स) के कारण हुई हो सकती है. डॉक्टरों ने भी इस संभावना को व्यक्त किया है कि यह घटना फिट्स के कारण हो सकती है, लेकिन पूरी घटना की जांच की जा रही है, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतक के परिवार से भी जानकारी ली जा रही है। 

बता दें कि लड़के की मौसी ने कहा, "हमने उसे सुबह स्कूल भेजा था। हमें नहीं पता कि उसे किसने मारा। स्कूल प्रबंधन ने हमें बताए बिना उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर उन्होंने हमें सूचना दी। अब वे शव हमें नहीं सौंप रहे हैं। वे हमें अंदर भी नहीं जाने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने शव को पुलिस थाने में रख दिया है।"

उसके दादा कुंवर पाल ने कहा, "प्रिंस स्वस्थ बच्चा था, उसे कोई बीमारी नहीं थी। पुलिस हमें बच्चे का अंतिम संस्कार करने के लिए कह रही है।" पुलिस ने बताया कि वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल से सुबह 10.15 बजे सूचना मिली कि प्रिंस को अस्पताल लाया गया था तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।