Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई।सोना 960 रुपये गिरकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत में 6,660 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार में तेजी के कारण इन कीमती धातुओं की 'सुरक्षित निवेश' वाली अपील कम हो गई।
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के क्लोजिंग भाव से 960 रुपये घटकर 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई।
चांदी में भी भारी बिकवाली का दबाव देखा गया और इसकी कीमत 6,660 रुपये गिरकर 2,48,740 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में यह सफेद धातु 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।