Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड, रात भर हुई झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा गया है. बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया है. गुरुवार सुबह भी तेज बारिश जारी रही, जिससे तापमान में और गिरावट की संभावना है. हालांकि, बारिश के कारण कोहरा और प्रदूषण कुछ हद तक कम हुआ है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि गुरुवार को हल्की बारिश और घने कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

सुबह मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है. आसमान आंशिक रूप से बादल रहित रहेगा. शाम और रात में हल्का कोहरा छा सकता है. न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने हल्की बारिश और घने कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।