Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

IPL 2026: मुंबई इंडियंस से जुड़े मिचेल सेंटनर, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल सकते हैं मुकाबला

IPL 2026: न्यूजीलैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान मिचेल सेंटनर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले गुरुवार को मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम शनिवार दोपहर को अरुण जेटली स्टेडियम में कैपिटल्स का सामना करेगी।

सेंटनर और इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ही मुंबई इंडियन्स से जुड़ने वाले अंतिम दो खिलाड़ी बचे थे। मुंबई इंडियन्स ने पिछले रविवार को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच शानदार तरीके से जीता था।

पिछले महीने संपन्न टी20 विश्व कप में अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाने वाले इन दोनों विदेशी खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस से जुड़ने से पहले कुछ और समय मांगा था। टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने पुष्टि की थी कि उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को निजी कारणों से कुछ और समय दिया है।

नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर जयवर्धने ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘जो खिलाड़ी (देर से) टीम में शामिल होंगे वे मिच (मिचेल सेंटनर) और जैक्सी (विल जैक्स) हैं। दोनों ने निजी कारणों से थोड़ा और समय मांगा था और हमें इसमें कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन वे बहुत जल्द टीम में शामिल हो जाएंगे।’’