Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Delhi: एमसीडी का प्रस्तावित बजट 17,000 करोड़ रुपये, स्वच्छता-सड़कें और लैंडफिल की सफाई पर जोर

Delhi: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) शुक्रवार को 2026-27 के लिए अपना प्रस्तावित बजट पेश करेगा, जिसका अनुमानित व्यय करीब 17,000 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक ध्यान स्वच्छता, सड़कों और नालियों के रखरखाव, कूड़ा-कचरा फेंकने के तीन स्थानों की सफाई और राजस्व सृजन को मजबूत करने पर रहेगा।

उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्षों के बाद स्थायी समिति की विशेष बैठक में बजट प्रस्ताव पेश किया जाएगा, क्योंकि इस अवधि के दौरान समिति निष्क्रिय रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान एमसीडी आयुक्त सीधे सदन में बजट पेश करते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष चुनावों के बाद ढाई साल के अंतराल के बाद एमसीडी की 18 सदस्यीय स्थायी समिति का गठन किया गया है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कानूनी खींचतान के कारण समिति का गठन नहीं किया जा सका था।

सालाना बजट में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नगर निकाय की प्रमुख व्यय प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुनियादी नागरिक सेवाओं और शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए भी पर्याप्त धनराशि आवंटित किए जाने की उम्मीद है।