Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

SKM शुक्रवार को मनाएगा 'ब्लैक डे', 14 मार्च को दिल्ली के राम लीला मैदान में किसानों की महापंचायत

Chandigarh: संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को पंजाब-हरियाणा सीमा पर एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज और पुलिस के खिलाफ धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।  संयुक्त समाज मोर्चा पार्टी ने 14 मार्च को नई दिल्ली के राम लीला मैदान में किसानों की महापंचायत की भी घोषणा की। 

संयुक्त समाज मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, "हरियाणा पुलिस ने पंजाब के क्षेत्र में गोलियां चलाईं। उन्होंने हमारे ट्रैक्टरों को नुकसान पहुंचाया। हम चाहते हैं कि पुलिस कर्मियों, हरियाणा के सीएम और हरियाणा के गृह मंत्री पर धारा 302 का मामला दर्ज किया जाए। हम इसके लिए न्यायिक जांच की मांग करते हैं। एक करोड़ का मुआवजा भी हमारी मांग है और हमने 14 मार्च को नई दिल्ली के राम लीला मैदान में एक महापंचायत करने का फैसला किया है। सभी किसान आएंगे और उसमें शामिल लेंगे।"

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) मृतक किसान को श्रद्धांजलि देने के रूप में शुक्रवार को 'ब्लैक डे' मनाएगा। इसले अलावा एसकेएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि 26 फरवरी को देश भर के राजमार्गों पर किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। 

टिकैत ने कहा, "26 फरवरी को पूरे भारत में एक ट्रैक्टर मार्च रैली आयोजित की जाएगी। हम विरोध प्रदर्शन करेंगे और राजमार्ग के एक तरफ ट्रैक्टर पार्क करेंगे और उन्हें बताएंगे कि किसान अपने ट्रैक्टरों पर दिल्ली पहुंच सकते हैं। हम विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का पुतला जलाएंगे। हम चाहते हैं कि कृषि विश्व व्यापार संगठन से बाहर हो।"