Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

रोमानिया की विदेश मंत्री लुमिनिटा ओडोबेस्कु 'रायसीना डायलॉग' में हिस्सा लेने पहुंचीं

दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2024 में हिस्सा लेने रोमानिया की विदेश मंत्री लुमिनिटा ओडोबेस्कु आज सुबह दिल्ली पहुंचीं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन तक चलने वाले रायसीना डायलॉग का उद्घाटन किया, इसे भू-राजनीति और भू-रणनीति पर भारत का अहम सम्मेलन माना जाता है।

विदेश मंत्रालय, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के साथ मिलकर रायसीना डायलॉग के नौवें एडीशन का आयोजन कर रहा है। ये सम्मेलन 23 फरवरी तक चलेगा।