दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र इलाके में स्वरूप विहार के लोगों की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। लगातार पानी भरे रहने से इलाके के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हालात इस कदर खराब हैं कि लोगों को पानी के बीच से ही गुजरना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को मजबूरी में घर से बाहर निकलना पड़ता है। गंदे पानी की वजह से उनके बीमार होने का खतरा भी बना रहता है।