Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जोरों पर

जैसे-जैसे गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है, 26 जनवरी के भव्य आयोजन के लिए रिहर्सल पूरे जोरों पर है। सोमवार सुबह दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल की गई।

दिल्ली पुलिस ने एक परामर्श में कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के लिए कर्तव्य पथ पर बिना किसी बाधा के आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। 

परामर्श में कहा गया है कि 17, 18, 20 और 21 जनवरी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परामर्श के अनुसार, कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्य पथ-सी-हेक्सागन पर सुबह दस बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक यातायात प्रतिबंध रहेगा। 

परामर्श के अनुसार, उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली और इसके विपरीत जाने वाले लोग रिंग रोड, सराय काले खां, आई.पी. फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग और कौटिल्य मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की ओर जाने वाले लोग रिंग रोड से वंदे मातरम मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

परामर्श में कहा गया है कि विनय मार्ग, शांति पथ पर आने वाले या नई दिल्ली और उससे आगे जाने वाले वाहन चालकों को सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, आरएमएल गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग से होते हुए आगे उत्तरी दिल्ली या नई दिल्ली की ओर जाना होगा।