दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में रविवार शाम हुई बारिश के बाद उमस भरे मौसम से राहत मिली और मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के साथ ही सोमवार के लिए अभी और अधिक बारिश होने की आशंका के तहत ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में कहा कि दक्षिण-पूर्व की तरफ से बादल छा रहे हैं, जिस कारण दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ‘रेड अलर्ट’ का मतलब सतर्क रहने के लिए संकेत है।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। विभाग ने सोमवार के लिए पूरी दिल्ली में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ की श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
दिल्ली एनसीआर में सोमवार को भारी बारिश का 'रेड अलर्ट'
You may also like
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने से 2 की मौत, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज.
दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 605 पहुंचा, कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली.
दिल्ली प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता का पंजाब सरकार पर निशाना, बोलीं- कुछ राज्य जानबूझकर करा रहे पराली जलाने की घटनाएं.
दिवाली से पहले दिल्ली के सदर बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के लिए FRS वैन और वॉच टावर तैनात.