Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

दिल्ली में बारिश के चलते मुश्किल हुए हालात, कुछ इलाकों में हुआ जलभराव

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई और शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने की जानकारी मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी घंटों में और बारिश की संभावना है। दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलभराव होने की सूचना मिली है। 

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 103 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। 

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।