Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश, 'येलो अलर्ट' जारी

Delhi: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है जिसमें हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा, उत्तरी राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, आने वाले दिनों में हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ सकती है। दिल्लीवासियों को सुबह और शाम में ठंडक का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
 
मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया, "अभी पिछले दो-तीन दिनों से कंटिन्यू हिमालय में बारिश और बर्फबारी हो रहा है और उसका प्रभाव और उसका कारण था एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस था, अब एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस है, जो अभी अफगानिस्तान और एडजॉइनिंग पाकिस्तान एरिया पर है। जिसके प्रभाव से हमारा जो अनुमान है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी रह सकता है।उत्तराखंड के लिए आज और कल के लिए भारी बारिश की चेतावनी है। हरियाणा के लिए, नॉर्थ राजस्थान के लिए और वेस्ट यूपी के लिए भी आज के लिए भारी बारिश की चेतावनी है।"

आगे उन्होंने बताया, "एनसीआर-दिल्ली की बात करें तो एनसीआर-दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश रहने का अनुमान है। कहीं न कहीं हेल स्टॉर्म एक्टिविटी भी हो सकती है एनसीआर-दिल्ली में और कल भी हल्की से मध्यम बारिश रहेगी, खासकर सुबह और दोपहर में। उसके बाद ये एक्टिविटी कम हो जाएगी और आमतौर पर क्या होता है कि जैसे कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे जाता है, तो जो हवाओं का पैटर्न चेंज हो जाता है, नॉर्थ वेस्ट से हवा आना शुरू होती है। जिसके कारण टेंपरेचर में गिरावट आने की पॉसिबिलिटी रहती है और हमारा यही अनुमान है, आने वाले दिनों में जो टेंपरेचर हैं, खासकर सुबह और रात के टेंपरेचर दो से चार डिग्री गिर जाएंगे नॉर्थ वेस्ट इंडिया में।"