Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली-एनसीआर में बारिश जारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हल्की से बहुत हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद इसके कम होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बुधवार रात से रुक-रुक कर मध्यम बारिश हो रही है। इसी वजह से मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

क्षेत्रीय मौसम केंद्र के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बारिश का दौर तीन अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है। दिल्ली में जुलाई में हुई मासिक बारिश इस महीने के औसत से ज्यादा हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक शहर में 220.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 209.7 मिलीमीटर बारिश से ज्यादा है।

आईएमडी दिल्ली ने बताया, "फिलहाल, अगर हम एनसीआर दिल्ली की बात करें, तो कल से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और हमें उम्मीद है कि ये आज भी जारी रहेगी। इसके लिए हमने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद, तीव्रता कम हो जाएगी। हालांकि, अगले चार-पांच दिनों तक हल्की से बहुत हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। इन सात दिनों के दौरान मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। मुख्य रूप से वारिश की गतिविधि पूर्वोत्तर राज्यों तक ही सीमित रहेगी, जहां अगले छह-सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।"