Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान आने की संभावना

दिल्ली में मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया, "मध्य भारत और पूर्वी भारत में एडवांस मानसून की स्थिति पैदा होगी. हीट वेव की स्थिति काफी हद तक निकल चुकी है. उत्तर प्रदेश और खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक-दो इलाकों में 5 दिनों तक हीट वेव की स्थिति जारी रहेगी.

पंजाब और हरियाणा में हीट वेव की चेतावनी नहीं दी गई है. इसी तरह कोंकण, गोवा, कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और केरल में अगले 3 से 4 दिन भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि दिल्ली में 23 और 24 को आइसोलेटेड ऊष्मा होने की संभावना है. आज भी दिल्ली में आंधी तूफान आने की संभावना लग रही है."